प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल आएंगी शिमला

हिमाचल: स्टार प्रचारकों को सूची से हटाने पर पाटिल का राठौर को नोटिस

शिमला: हिमाचल के इन स्टार प्रचारकों को सूची से हटाने पर रजनी पाटिल ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को नोटिस भेजा है। पाटिल ने 5 दिन के अंदर राठौर से जवाब मांगा है। 30 अप्रैल के नोटिस की कॉपी में पाटिल ने लिखा है कि पूर्व प्रदेशाध्यक्षों को लग रहा है इन्हें स्टार प्रचारक लिस्ट से जानबूझकर हटाया है।

इन प्रचारकों में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्षों सुखविंद्र सुक्खू, कौल सिंह ठाकुर, विप्लव ठाकुर, विद्या स्टोक्स, कुलदीप कुमार शामिल हैं।

पाटिल ने कहा कि जब हमने लिस्ट फाइनल की, तब इन नेताओं के नाम थे। वहीं फोन पर बातचीत के दौरान पाटिल ने माना कि स्टार प्रचारक लिस्ट से पांचों पूर्व प्रदेशाध्यक्षों के नाम हटाने पर राठौर से जवाब मांगा है। यह पार्टी का आंतरिक मामला है, इसमें कोई विवाद नहीं है। स्टार प्रचारक कमेटी के अध्यक्ष वीरभद्र सिंह हैं। इस सूची में 40 में से 17 नाम हिमाचली नेताओं के हैं और 17 में से 10 नेता शिमला संसदीय क्षेत्र से हैं।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *