कुल्लू: ढालपुर मैदान में वोटर कार्ड के साथ 5000 महिलाओं ने महानाटी डालकर बनाया नेशनल रिकॉर्ड

कुल्लू: कुल्लू के ढालपुर मैदान में वोटर कार्ड के साथ 5250 महिलाओं ने महानाटी डालकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया। इनमें सभी आयु वर्ग की महिलाओं को खुला निमंत्रण दिया गया था। मुख्यातिथि उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने उनको महिला सशक्तीकरण के साथ मतदान करने का संदेश दिया। यूनुस ने बताया कि महिलाओं ने कुल्लू के पारंपरिक परिधानों में मेगा नाटी में भाग लिया। इनमें सभी आयु वर्ग की महिलाओं को खुला निमंत्रण दिया गया था।

उन्होंने कहा कि मतदाता महिलाएं वोटर कार्ड साथ लेकर आई थीं और नाटी के समय एकसाथ सभी ने अपने वोटर कार्ड प्रदर्शित किए और नाटी डाली। रथ मैदान में सुनियोजित तरीके से नाटी के लिए महिलाओं की एक चेन का सृजन किया गया। मेगा नाटी की कवरेज के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने ड्रॉन कैमरों की विशेष व्यवस्था की थी। इनके माध्यम से महिलाओं की विशाल शृंखला बहुत खूबसूरत दिखाई दी। तिरंगा तथा निर्वाचन आयोग का लोगो भी मैदान के मध्य भाग में तैयार किया गया था। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की दिल्ली से पहुंची टीम ने यह सारा कार्यक्रम देखा। टीम ने यह आयोजन इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने बताया कि वोटर कार्ड के साथ पांच हजार महिलाओं की सामूहिक नाटी को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

इस आयोजन के लिए विशेष रूप से कुल्लुवी भाषा में विशेष गीत भी तैयार किए गए थे। महानाटी को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इससे पहले इस बुक में इस तरह के आयोजन में 4 हज़ार महिलाओं के एक साथ एक स्थान पर नृत्य करने का रिकोर्ड दर्ज हुआ था। लेकिन बुधवार कुल्लू में इस तरह के आयोजन में 5 हजार से अधिक महिलाओं द्वारा लोकनृत्य करने के बाद इसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। नाटी को ड्रोन कैमरों से रिकॉर्ड किया गया।

 

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *