मुकेश अग्निहोत्री विकास का चश्मा पहन कर देखे तो प्रदेश में दिखेगा चौतरफा विकास : सत्ती

अग्निहोत्री मात्र बयानबाजी के सहारे कर रहे सुर्खियां बटोरने की राजनीति : सत्ती

शिमला: उद्योग मंत्री रहते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने “माफिया राज” को संरक्षण देने की जो खेती अपने गृह क्षेत्र में शुरू की थी अब नेता प्रतिपक्ष के पद का दुरूपयोग करके वह उसके बीज सारे प्रदेश में बोने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश की जवानी को तबाह करने का जो सपना कांग्रेस नेताओं ने देखा है भाजपा उसे कभी पूरा नहीं होने देगी। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कही। पांच वर्ष पूर्व प्रदेश में चिट्टा जैसे नशे का दूर-दूर तक कोई नाम नहीं था सबसे पहले यह उनके की ही गृह क्षेत्र में पनपा और आज प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है कि किस के संरक्षण में यह पूरे प्रदेश के युवाओं को तबाही के गर्त में धकेल रहा है। पिछले सवा साल में भाजपा सरकार द्वारा ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई से माफिया संरक्षकों की नींद उड़ गई है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री व भाजपा नेताओं के खिलाफ वह उल-जुलूल बयानबाजी करके अपनी बौखलाहट को प्रकट कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता ने माफियाओं को संरक्षण देने में पहले सरकार का दुरूपयोग किया और अब वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस संगठन के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष के पद का भी दुरूपयोग कर रहे हैं। हमीरपुर लोकसभा में हालत यह है कि कांग्रेसी पार्टी भी उन्हें चुनाव प्रचार में नहीं बुला रही है। उनके कारनामों के कारण कांग्रेस भी उन्हें दूर ही रखना चाहती है। यही कारण है कि मात्र प्रैस वार्ताओं के माध्यम से वह अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे हैं। अगर उनमें दम होता तो वह लोकसभा चुनाव लड़ने की हिम्मत दिखाते।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार में रहते हुए कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का काम किया और अब कांग्रेस संगठन में फूट डालने की उनकी नीति और नीयत को कांग्रेसी भी समझ गए हैं। इसलिए वो भी जानते हैं कि चुनावों के बाद कांग्रेस के नेता ही उन्हें नेता प्रतिपक्ष के पद पर नहीं रहने देंगे। इसलिए मात्र बयानबाजी के सहारे वह सुर्खियां बटोरने की राजनीति कर रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *