मंडी: वीरभद्र सिंह के बीच नीतियों को लेकर मतभेद जरूर रहे, लेकिन मनभेद कभी नहीं : पंडित सुखराम

मंडी: पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम ने आज नाचन विधानसभा क्षेत्र के छातर गांव में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। सुखराम अपने पोते आश्रय शर्मा के लिए प्रचार किया और दिन भर में आधा दर्जन से अधिक नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि उनके और वीरभद्र सिंह के बीच नीतियों को लेकर मतभेद जरूर रहे लेकिन कभी मनभेद नहीं रहा। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने दिल्ली में वीरभद्र सिंह से माफी मांग ली थी और अपने पोते के लिए आशीवार्द मांगा था। आज वीरभद्र सिंह का आश्रय को पूरा आशीवार्द मिला है और वीरभद्र सिंह आश्रय के प्रचार में पूरी तरह से शामिल हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी वजह से सत्तासुख भोग रही है और अब भाजपा को फिर से वहां भेजने की बारी आ गई है जहां से यह आई है।

इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने सीएम जयराम ठाकुर पर तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंडी से मुख्यमंत्री बनना हम सभी के लिए गर्व की बात थी क्योंकि जिस सपने को ठाकुर कर्म सिंह और पंडित सुखराम पूरा नहीं कर पाए उसे जयराम ठाकुर ने पूरा करके दिखाया। आश्रय ने कहा कि आज जयराम ठाकुर मंडी के ही लोगों की टांगे काटने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज सीएम यह कह रहे हैं कि यह उनका समय है लेकिन इस बात को नहीं भुलाया जा सकता कि विकास करवाने वालों का समय कभी समाप्त नहीं होता।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *