जयराम ठाकुर की कांग्रेस के नेताओं को सलाह : सभ्य भाषा का करें प्रयोग

बिलासपुर : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को सलाह दी कि वे सभ्य भाषा का प्रयोग करें तथा अनाप-शनाप बयानबाजी  से गुरेज करें क्योंकि देश व प्रदेश के लोग उनके बहकावे में नहीं आने वाले हैं। मुख्यमंत्री  आज  हमीरपुर संसदीय चुनाव क्षेत्र के अन्तर्गत जिला बिलासपुर के विधानसभा क्षेत्र झंडुता के अधीन भड़ोलियां में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की लोकप्रियता एवं उपलब्धियां देखकर कांग्रेस पार्टी बौखला गई है तथा यही कारण है कि कांग्रेस नेता गलत बयानबाजी करके जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हांने कहा कि जनता ने मन बना लिया है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर कांग्रेस को करारा जवाब दिया जाएगा।  उन्होने कहा कि प्रदेशवासी भली-भांति जानते हैं कि भाजपा सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार है और कांग्रेस के झूठे आश्वासनों में नहीं आने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है और ऐसा नेतृत्व केवल नरेन्द्र मोदी ने ही दिया है। वहीं विपक्ष में कोई भी ऐसा अनुभवी एवं कुशल नेतृत्व देने वाला नेता नहीं है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता से आग्रह किया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को झंडुता विधानसभा क्षेत्र से ऐतिहासिक बढ़त दिलाएं।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने बिलासपुर जिले के छत्त में भी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता से आग्रह करते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को घुमारवीं से बढ़त दिलाएं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *