पच्छाद क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता: सुरेश कश्यप

शिमला: शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने आज पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत चुनाव प्रचार किया। कश्यप चुनाव प्रचार के दौरान डो-टू-डोर जाकर व्यक्तिगत् रूप से लोगों से मिले और पच्छाद क्षेत्र के विकास में चार चांद लगाने की बात कही। कश्यप ने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र उनका अपना घर है और यहां की जनता का उन्हें भरपूर प्यार मिला है। उन्होंने कहा कि वे पच्छाद क्षेत्रवासियों के हमेशा ऋणी रहेंगे।  कश्यप ने कहा कि उन्हीं के प्यार ने अब उन्हें पूरे संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में जाकर भी उनका विधानसभा क्षेत्र प्राथमिकता पर रहेगा और जीत के बाद वे दोगुनी ताकत से अपने मूलक्षेत्र के विकास को केन्द्रित करेंगे। सुरेश कश्यप ने कहा कि पच्छाद क्षेत्र में अधिकतर लोग कृषि पर निर्भर हैं और यहां के लोगों की आर्थिकी भी कृषी पर ही निर्भर है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनओं को पच्छाद क्षेत्र के हर किसान तक पहुंचाना वे सुनिश्चित बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिशन के रूप में लिया है।

कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार 2022 तक अपने इस लक्ष्य को पूरा करने में पूरी तरह सफल हो जाऐगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कृषि आयात में कमी लाने और अनुमानयोग्य कृषि निर्यात एवं आयात नीति बनाने की दिशा में काम करेगी। जिसमें कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देना और आयात को कम करने की एकीकृत व्यवस्था होगी। कश्यप ने कहा कि केन्द्र में भाजपा सरकार ने 2 हेक्टेयर तक भूमि वाले किसानों के लिए आय सहायता सुनिश्चित करने के लिए “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” शुरू की है जिसे देश के सभी किसानों के लिए लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि पच्छाद के हर किसान की उन्हें चिंता है और उनका पूरा-पूरा प्रयास रहेगा कि 2022 तक आते-आते पच्छाद के हर किसान की आय दोगुनी होगी और यह क्षेत्र समृद्ध होगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *