जयराम देशभर के श्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में से एक, विपक्ष से सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं : सुरेश कश्यप

  • डबल ईंजन की सरकार में और तेज होगा विकास : सुरेश कश्यप

शिमला: शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने आज शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के कार्यक्रमों में कहा कि केन्द्र में भाजपा सरकार बनने से डबल ईंजन की सरकार होगी और राज्य में विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस की नज़रों में शायद “माफिया राज“ ही मजबूत सरकार का प्रतीक है। जबकि भाजपा का मानना है कि अगर प्रदेश का प्रत्येक वर्ग, प्रत्येक व्यक्ति अगर सरकार के कामकाज से सन्तुष्ट हो तो वह कमज़ोर नहीं बल्कि मजबूत सरकार के लक्षण है। वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक राष्ट्रीय सर्वे में देश भर के श्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में से एक आंके गये हैं और यह उनके कार्यशैली का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि सरकार को विपक्ष से सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है। सरकार के लिए सन्तुष्टि की बात है कि मात्र सवा साल के छोटे से कार्यकाल में पूर्व कांग्रेस राज में व्याप्त खनन माफिया, चिट्टा माफिया, भू माफिया, ट्रांसफर माफिया का खात्मा करके कानून राज की स्थापना की जा चुकी है और जनमंच जैसे कार्यक्रमों से अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाया गया है। जिसकी प्रंशसा देश भर में हो रही है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अपने सबसे खराब दौर से गुज़र रही है। कमजोर नेतृत्व पर अब कांग्रसी ही सवाल उठाने लग पड़े हैं और लोकसभा चुनावों को कांग्रेसियों ने एक दूसरे को ठिकाने लगाने का उचित अवसर मान लिया है और कुछ दिन हालत यही रहे तो कांग्रेसी सड़कों पर उतर कर एक दूसरे के खिलाफ लड़ते नज़र आयेंगे और यह तय दिख रहा है कि इन चुनावों के बाद कांग्रेस पूरी तरह से टूट जायेगी।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह नेतृत्वविहिन और मुद्दा विहिन हो कर चुनाव लड रही है। इसके विपरीत भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम और जयराम ठाकुर के काम को लेकर जनता के बीच में है। केन्द्र की मोदी सरकार ने हिमाचल में विकास की अविरल गंगा बहायी है और जयराम ठाकुर ने केन्द्र की आर्थिक सहायता को वंचित व्यक्ति तक पहुंचा कर जनता का दिल जीता है। जिसके कारण भाजपा इन चुनावों में जीत का नया इतिहास बनायेगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *