हिमाचल के पूर्व मंत्री चौधरी विद्यासागर का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

धर्मशाला: हिमाचल के पूर्व मंत्री चौधरी विद्यासागर का निधन हो गया है। 84 वर्षीय विद्यासागर पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बीती रात को उन्होंने अपने घर जमानाबाद में अंतिम सांस ली। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। चौधरी विद्यासागर अन्य पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता रहे।

चौधरी विद्या सागर चार बार कांगड़ा ज़िला से विधायक रहे हैं और उन्होंने शांता कुमार तथा प्रो. प्रेम कुमार धूमल की सरकार में मंत्री के रूप में कार्य किया।

वहीं मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व मंत्री चौधरी विद्या सागर के निधन पर शोक व्यक्त किया। चौधरी विद्या सागर का निधन कल रात कांगड़ा के समीप उनके पैतृक गांव जमनाबाद में हुआ। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवदेनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि चौधरी विद्या सागर महान नेता थे, जिन्होंने गरीबों व पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए।  उन्होंने परमपिता परमात्मा से शोक की इस घड़ी में परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *