हिमाचल: सत्ती बने छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष

चुनाव आयोग का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत्ती को फिर नोटिस जारी…

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पर फिर नोटिस जारी हुआ है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी के चलते चुनाव आयोग ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पर 48 घंटे प्रचार की पाबंदी लगा दी थी।

चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डीसी मंडी को निर्देश दिए। बीते दिन बुधवार को भी मंडी से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के नामांकन के बाद जनसभा में सत्ती ने कहा था, ‘मोदी के खिलाफ कोई अंगुली भी उठाएगा तो उसकी बाजू काटकर उसके हाथ में पकड़ा देंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *