शिमला: राहुल गांधी ने मंगलेट को किया मध्यप्रदेश में पर्यवेक्षक नियुक्त

शिमला: राहुल गांधी ने मंगलेट को किया मध्यप्रदेश में पर्यवेक्षक नियुक्त

शिमला: गुजरात में तीसरे चरण के चुनाव में पर्यवेक्षक के तौर पर जिम्मेदारी निभाने के तुरंत बाद  चौपाल के पूर्व विधायक व कृषि एवं विपणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुभाष मंगलेट को कांग्रेस पार्टी की आंतरिक रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया हैं। मंगलेट हाल ही में गुजरात में  पर्यवेक्षक नियुक्त किये गए थे।

 गुजरात मे तीसरे चरण के चुनाव में वोट डाले जा चुके हैं अब उन्हें मध्यप्रदेश में पर्यवेक्षक नियुक्त किया हैं।  सुभाष मंगलेट पहले  राहुल गांधी की कोर कमेटी में सदस्य के रूप में सेवाएं दे चुके हैं व पार्टी उन्हें विभिन्न प्रदेशों में कांग्रेस पार्टी को सुदृढ़ का कार्यभार भी सौप चुकी हैं।  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी मंगलेट को भिन्न-2 पदों पर जिम्मेदारी मिल चुकी है। 

ग़ौरतलब हैं कि गुजरात लोकसभा चुनाव में पार्टी की  आंतरिक रिपोर्ट 23 अप्रैल को  राहुल गांधी को सौंपी गई थी जिसमे मंगलेट पर्यवेक्षक के तौर पर आलाकमान को खुश करने में कामयाब रहे । राहुल गांधी ने मंगलेट की सेवाओं को देखते हुए मध्यप्रदेश में पर्यवेक्षक  नियुक्त किया हैं। औपचारिक बातचीत में मंगलेट ने कहा कि उन्हें नियुक्ति संबंधित आदेश मिल चुके हैं वे जल्द ही मध्यप्रदेश रवाना होंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *