सभी संगठनात्मक जिलों में अधिवक्ताओं की जिम्मेवारियों तय

प्रधानमंत्री के खिलाफ कीचड़ उछालना बंद नहीं किया तो कांग्रेस नेताओं के मुंह करेंगे काले : भाजयुमो

शिमला: हिमाचल प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कीचड़ उछालने का अभियान तुंरत बंद नहीं किया तो राहुल गांधी के पोस्टरों पर कालिख पोती जाएगी और कांग्रेस नेताओं को सड़कों पर पकड़ कर उनके मुंह काले कर दिए जांएगे। इसके अलावा राहुल गांधी के पुतले फूंके जाएंगे और कांग्रेस की रैलियों में विरोध प्रदर्शन कर काले झंड़े दिखाए जाएंगे। उसका कहना है कि कांग्रेस ने दुष्प्रचार में सभी सीमाएं लांघ दी हैं। इसलिए उसके खिलाफ बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे। 

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विशाल चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी रैलियों में प्रधानमंत्री को “चोर“ कहकर देश की लोकतान्त्रिक व सवैधानिक व्यवस्था का अपमान कर रहे हैं। यह बेदाग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नहीं बल्कि देश की जनता का अपमान है जिसने उन्हें प्रधानमंत्री चुना है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार का इतिहास राहुल गांधी की माँ सोनिया गांधी की उम्र से भी ज्यादा पुराना है। उनके पिता राजीव गांधी को बोफोर्स घोटाले में फंसने के कारण प्रधानमंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और राबर्ट वाड्रा कांग्रेस के सबसे बड़े घोटालेबाज हैं जो जमानत पर छूट कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के सबसे ईमानदार और बेदाग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपमानित करने के अभियान में राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट की भी अवमानना कर डाली। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का नाम लेकर कहा कि प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार किया है। जबकि भाजपा की अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अदालत ने प्रधानमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर कोई नकारात्मक टिप्पणी नहीं की। विशाल चौहान ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और कानून का पूरा सम्मान करती है। लेकिन इसे भाजपा की कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। हम हर स्तर पर कांग्रेस के कीचड़ उछालने के अभियान का मुंहतोड़ जवाब देंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *