इग्नू में प्रवेश  की अंतिम तिथि 15 नवम्बर तक बढ़ी

हिमाचल: भारतीय सेना में 3 से 15 जून तक भर्ती

शिमला: भारतीय सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिला के युवाओं के लिए भारतीय सेना में 3 जून से 15 जून, 2019 तक भर्ती की जाएगी। यह भर्ती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुन्गा में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आज यहां भर्ती कार्यालय शिमला के निदेशक भर्ती कर्नल तनवीर सिंह मान ने दी।

कर्नल मान ने कहा कि यह भर्ती सैनिक सामान्य डयूटी तथा सैनिक लिपिक/ स्टोर कीपर तकनीकी के पदों के लिए होगी।

उन्होंने कहा कि भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाईन पंजीकरण करना होगा। ऑनलाईन पंजीकरण वैबसाईट www.joinindianarmy.nic.in    पर किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण 18 मई, 2019 तक किया जा सकेगा। सभी उम्मीदवारों को ऑनलाईन पंजीकरण करते समय अपना आधार नम्बर अंकित करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को भी भर्ती में आने के लिए सूचित किया जाएगा।

कर्नल मान ने कहा कि भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ सभी अनिवार्य मूल दस्तावेज एवं उनकी छायाप्रति लानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रवेश पत्र एवं मूल दस्तावेजों के बिना किसी भी उम्मीदवार को भर्ती मैदान में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्ती के लिए इस वर्ष भी ग्राऊंड टैस्ट पहले होगा।

उन्होंने कहा कि सैनिक सामान्य डयूटी पद के लिए उम्मीदवार का जन्म प्रथम अक्तूबर 1998 से प्रथम अप्रैल, 2002 के मध्य तथा सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी पद के लिए उम्मीदवार का जन्म प्रथम अक्तूबर, 1996 से प्रथम अप्रैल, 2002 के मध्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी श्रेणियों के भारतीय गोरखा समुदाय की श्रेणियों के लिए आयु सीमा उनकी श्रेणी पर लागू नियमों के अनुसार होगी। जनजातीय क्षेत्रों से संबंधित उम्मीदवारों की सभी श्रेणियों के लिए भी आयु सीमा उनकी श्रेणियों पर लागू नियमों के अनुसार होगी।

निदेशक ने कहा कि आनलाईन पंजीकरण से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के निवारण के लिए दूरभाष नंबर 0177-2652804 पर प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।

 

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *