भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के भाषण के एक छोटे से हिस्से को कांट-छांट कर जनता को गुमराह करने का कर कांग्रेस रही प्रयास : रणधीर शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के भाषण के एक छोटे से हिस्से को कांट-छांट कर जनता को गुमराह करने का कर कांग्रेस रही प्रयास : रणधीर शर्मा

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी षड़यंत्र के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के भाषण के दौरान कहे शब्दों को विडियो ऐडीटिंग के सहारे तोड-मरोड़ कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस की कोशिश प्रदेश में गलत परंपरा की शुरूआत करना है। जो बेहद शर्मनाक और निन्दनीय है।  भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इस सारी घटना की वास्तविकता यह है कि कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया में कांग्रेस के दुष्प्रचार के संम्बन्ध में बताते हुए सोशल मीडिया में वायरल हो रही एक पोस्ट को पढ़ा जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा अपशब्दों के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई थी।

उन्होंने इस पोस्ट के संदर्भ में  कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि किसी भी पार्टी के नेता के बारे में टिप्पणी करने के दौरान कार्यकर्ताओं  को हमेशा संयम बरतना चाहिए, परन्तु कांग्रेस ने पूरे भाषण के बजाये एक छोटे से हिस्से को कांट-छांट कर जनता को गुमराह करने का जो प्रयास किया है वह बेहद शर्मनाक है। भाजपा के पास इस कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए भाषण की पुरी सीडी है। जिसे देखकर आसानी से समझा जा सकता है कि किस तरह से यह षडंयत्र रचा गया

 

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *