- पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. धूमल एवं अनुराग ठाकुर की नीतियों एवं नेतृत्व में जताया विश्वास
हमीरपुर/ अंकुश दत्त शर्मा : शुक्रवार को हमीरपुर विधानसभा की बजूरी पंचायत के प्रधान बलवंत कुमार पंचायत के अन्य चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। भाजपा में शामिल हुए नए सदस्यों ने समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के हाथों पार्टी का पटका पहना और उनका आशीर्वाद लिया। पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों में बजूरी पंचायत के वार्ड पंच परसोत्तम चंद, अशोक कुमार, प्यारो देवी, माया देवी, सीमा देवी तथा सविता डोगरा क नाम शामिल है। पार्टी में शामिल हुए नए सदस्य ने बताया कि वैसे अभी पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल एवं सांसद अनुराग ठाकुर की नीतियों तथा कार्य शैली से प्रभावित हैं तथा उनके नेतृत्व में आस्था जताते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत किया है तथा उन्हें पार्टी के दिशा निर्देशानुसार से अपने क्षेत्र में कार्य करने के लिए कहा है। इस अवसर पर मतदान केंद्र अध्यक्ष राजेश शर्मा, सुरेंद्र मेहरा ,रवि कुमार, विजय ठाकुर एवं अजय शर्मा उपस्थित रहे।