मंडी: कांग्रेस नेताओं का भी बनेगा रिपोर्ट कार्ड

मंडी: लोकसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस अब भाजपा की तर्ज पर अपने नेताओं का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगी। नेताओं से साफ कहा गया है कि वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी पेश करनी है तो लोकसभा चुनाव में अपने हलकों से पार्टी प्रत्याशी को लीड दिलानी होगी। इन चुनावों में कार्यकर्ताओं के काम पर भी बारीकी से नजर रखी जाएगी। कांग्रेस से पहले भाजपा भी लीड दिलाने वाले क्षेत्रों से मंत्री पद देने का दांव चल चुकी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का यह संदेश मंडी के भ्यूली में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया गया।

वहीं प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने इसकी जानकारी मंच पर देते हुए कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में प्रचार में डटने का आह्वान किया। बाद में मंडी संसदीय क्षेत्र के जिला प्रभारी विक्रमादित्य ने इस संदेश को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया। इसके बाद प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि आलाकमान से इस तरह के आदेश मिले हैं।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *