प्रदेश की भाजपा सरकार बागवानी विरोधी : कुलदीप राठौर

शिमला: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि सेब बहुल क्षेत्र की आत्मनिर्भरता सेब की फसल पर रहती है। प्रदेश के लिए विश्व बैंक से 1134 करोड़ का बागवानी प्रोजेक्ट मंजूर हुआ था जिसके तहत बागवानों के उत्पादन को आधुनिक तकनीक के जरिए बढ़ाया जाना था। साथ ही बागवानी के विकास पर खर्च होना था। बागवानों को इस प्रोजेक्ट से बहुत आशा थी। लेकिन भाजपा सरकार ने इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश की भाजपा सरकार बागवानी विरोधी है। राठौर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने घाटे का हवाला देकर गुम्मा कार्टन फैक्ट्री को बंद कर दिया।

परवाणू जूस कंपनी में पुरानी मशीनरी बदली नहीं गई। कर्ज में डूबी हुई जयराम सरकार अपने मंत्रियों के लिए महंगी गाड़ियां खरीद कर प्रदेश को आर्थिक दिवालियेपन की तरफ धकेल रही है।प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनावों केे दौरान सोलन की रैली में हिमाचल के बागवानों से सेब पर निर्यात शुल्क बढ़ाने का वायदा किया था जो पूरा नही हुआ। नकली कीटनाशक दवाओं को बेचा जा रहा है विपक्ष की मांग के बाबजूद कोई कार्यवाही इसके खिलाफ नहीं हुई। रोहड़ू हाटकोटी सड़क में एक साल से कोई काम नहीं हुआ। सब फिर से सेब सीजन आने वाला है। सरकार कोई कदम नही उठा रही। प्रदेश भर में केन्द्र व राज्य सरकार के प्रति रोष है।

भाजपा ने आज संकल्प पत्र जारी किया है। पहले केन्द्र सरकार पिछले संकल्प पत्र के बारे में देश की जनता को स्पष्टिकरण देती। फिर से राम मंदिर का राग अलापा गया है। जेएंडके में धारा 370 पिछले घोषणापत्र में भी चुनावी वायदा था अब भी है। किसानों की आय को दुगना करने का चुनावी वायदा इस मर्तबा भी किया गया। आतंकवाद व नक्सलवाद पर फिर से पुराना राग आलापा गया है। बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को दूर करने का वायदा किया था लेकिन ये कम होने के बजाए 5 साल में बढ़ी है। महंगाई लगातार बढ़ रही है पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के झूठ को बेनकाब कर प्रदेश की चारों सीटें जीतेगी। दूसरा जरनल हाउस 12 को शिमला में आयोजित होगा। हमीरपुर में 14 अप्रैल को आम सभा की जाएगी जबकि 15 अप्रैल को कांगड़ा में कांग्रेस की आम सभा आयोजित की जाएगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *