पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भाजपा के संकल्प पत्र को दिया जुमलों का पत्र करार

शिमला: भाजपा के संकल्प पत्र को जुमलों का पत्र करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भाजपा से पूछा है कि कहीं पुराना ही घोषणा पत्र तो नहीं पढ़ लिया, क्योंकि इसमें नया कुछ नहीं है। वहीं पुराना राग राम मन्दिर का निर्माण करने व सविंधान की धारा 370 को समाप्त करने आदि की बात है। उन्होंने आज एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि भाजपा कि न तो बेराजगारों के लिए कोई वादा है न किसानों को। केवल सपने दिखाए गए है जो न तो पहले पूरे हुए और न ही आगे होंगे । इन्हीं मुद्दो को जनता के सामने रखकर 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। परन्तु पूरे पांच साल तक शासन करने के बाद भाजपा ने 2014 में अपने घोषणा पत्र में किए गए अधिकांश वायदे को पूरा नहीं किया। भाजपा 2019 में अब पुनः उन्हीं मुद्दों को लेकर देश की जनता को अपने माया जाल में फंसाने की नाकाम कोशिश करने में लगे हुए हैं। देश की जनता भाजपा की कथनी व करनी में भेद समझ गई है और आने वाले चुनावों में उन्हें इसका सबक सिखाने का पूरा मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार का पिछले एक साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है प्रदेश में नेशनल हाईवे, स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में कोई कार्य नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लोगों से कई वायदे किये थे जैसे 69 नेशनल मार्ग बनाने, मेडीकल कालेज खोलने, पर्यटन को बढावा देने आदि आदि परन्तु भाजपा सरकार ने ये सभी वायदे अभी तक पूरे नहीं किए हैं जिससे प्रदेश की जनता अपने को ठगा सा महसूस कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बेशक अपनी शराफत की ढाल में अपनी छवी को लोगों के सामने साफ सुथरी दिखाने के कोशिश करने में लगे हैं परन्तु शराफत से प्रदेश का विकास सम्भव नहीं है। प्रदेश के विकास के लिए एक कुशल प्रशासक व दृढ राजनैतिक इच्छा शक्ति की जरूरत होती है जिसकी कमी वर्तमान मुख्यमन्त्री में साफ दिख रही है। मुख्य मन्त्री का कार्यालय आरएसएस के लोगों से घिरा हुआ है जो कि प्रदेश के सामान विकास में रोड़े डालते रहते हैं। जिससे वर्तमान मुख्य मन्त्री के नेतृत्व में विकास की गति में पूर्ण विराम लग गया है जो कि प्रदेश के लिए चिन्ता का विषय है। भाजपा की चालकियों को अब जनता समझ गयी है और देश व प्रदेश के हित में अब लोगों ने अपना मन बना लिया है कि हिमाचल से चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों को भारी मतों से जीत दिलायेंगे।    

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *