कौल सिंह ने मुख्यमंत्री और राम स्वरूप शर्मा पर साधा निशाना…

  • कहा; केंद्र सरकार की नीतियों का हवाला देने वाली भाजपा यह बताए कि केंद्र ने प्रदेश को क्या दिया?
  • सीएम की अफसरशाही पर कोई पकड़ नहीं, संघ के लोगों द्वारा चलाई जा रही राज्य सरकार

मंडी : कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद राम स्वरूप शर्मा पर आज जमकर निशाना साधा। उन्होंने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि मंडी के मौजूदा सांसद मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए कोई भी बड़ा विकास कार्य नहीं करवा पाए हैं और अब जनता के बीच जाकर खुद के बजाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट मांग रहे हैं। इससे यही बात साबित हो रही है कि उनके पास खुद के विकास कार्यों को गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है। वहीं उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीएम की अफसरशाही पर कोई पकड़ नहीं और राज्य सरकार को संघ के लोगों द्वारा चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का हवाला देने वाली भाजपा यह बताए कि केंद्र ने प्रदेश को क्या दिया? आज प्रदेश सरकार ने अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में पांच हजार करोड़ से अधिक कर्ज लिया है और यदि केंद्र प्रदेश की मदद कर रहा होता तो इस कर्ज को लेने की जरूरत नहीं पड़ती।

उन्होंने कहा मंडी से कांग्रेस ने एक युवा प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है और इससे पार्टी की दूरगामी सोच का पता चलता है। उन्होंने कहा कि मंडी से आश्रय शर्मा भारी मतों से जीतकर संसद जाकर मंडी के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *