मुख्य न्यायाधीश ने किया राष्ट्रीय विधि विवि घण्डल में 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्रशासनिक व शैक्षणिक खंड का शिलान्यास

शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकान्त ने आज राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय घण्डल में 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्रशासनिक व शैक्षणिक खंड का शिलान्यास किया। उन्होंने आज आठ करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कन्या छात्रावास का भी शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि इस छात्रावास में विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही लगभग 140 छात्राओं को रहने की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति धर्मचंद चैधरी, न्यायमूति त्रिलोक सिंह चैहान, न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, न्यायमूर्ति चन्द्र भूषण बारोवालिया, सहायक साॅलिसिटर जनरल राजेश कुमार शर्मा, ऐडवोकेट जनरल अशोक कुमार शर्मा, अध्यक्ष बार काउंसिल हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय रमाकांत शर्मा, उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग मनीषा नन्दा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अनिल खाची सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *