पंडित सुखराम व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का गले मिलने का सिलसिला नया नहीं : जयराम ठाकुर

  •  चुनाव पर इसका कोई असर नहीं होगा
  • भाजपा जमीन पर मेहनत करेगी

सोलन: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में कार्य करती थी लेकिन भाजपा सरकार ने इस परंपरा को बदला और वर्तमान सरकार पहले दिन से ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री आज जिला सोलन के विधानसभा क्षेत्र कसौली के धर्मपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार  युवाओं के सशक्तिकरण तथा समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए वचनबद्ध है, जिसके दृष्टिगत शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने युवा एवं जुझारू नेता सुरेश कश्यप को प्रत्याशी घोषित किया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को अपने प्रत्याशी घोषित करने में भी कठिनाइयां आ रही हैं तथा जहां भी उन्होंने प्रत्याशी घोषित किए हैं वे भी अन्य पार्टियां से कांग्रेस में आए हैं। उन्होंने कहा कि शिमला से कांग्रेस के प्रत्याशी भी मूल रूप से हिमाचल विकास कांग्रेस से हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता यह भली-भांति जानती है कि कौन उनके हितैषी हैं और कौन केवल राजनीतिक हित साध रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र से घोषित भाजपा प्रत्याशी एक मिलनसार, स्वच्छ छवि तथा ईमानदार व्यक्ति है जो हमेशा लोगों के कार्यों को करवाने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने स्थानीय जनता से आग्रह करते हुए कहा कि देश में पुनः मजबूत नेतृत्व चुनने के लिए इस संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी युवा नेता सुरेश कश्यप को ऐतिहासिक जीत दिलाएं। इस अवसर पर लगभग 40 परिवार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।

वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पंडित सुखराम व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को गले मिलते उन्होंने भी फोटो में देखा है। दोनों नेताओं के मिलने का यह सिलसिला नया नहीं है। चुनाव पर इसका कोई असर नहीं होगा। भाजपा जमीन पर मेहनत करेगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *