प्रदेश के सभी विधायक वेबसाइट में डालें अपनी सम्पति का ब्यौरा, 29 अगस्त को सदन में लाया जाए संकल्प

हमीरपुर से चुनाव लड़ सकते हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस हाईकमान ने बुलाया दिल्ली

शिमला: पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। जानकारी अनुसार कांग्रेस हाईकमान ने आज उन्हें दिल्ली बुला लिया है। दिल्ली में कांग्रेस की आज बैठक चल रही है। जहाँ कांग्रेस की ओर से पूर्व भाजपा सांसद सुरेश चंदेल को पार्टी में शामिल कर हमीरपुर से चुनाव लड़ाने की चर्चा हो रही थी वहीं अब कयास लगाए जा रहे हैं कि हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस हाईकमान ने गुरुवार को उन्हें दिल्ली बुला लिया है।

बताया जा रहा है कि चंदेल गुरुवार दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले थे लेकिन फ़िलहाल ऐसा हो नहीं पाया। अगर सुक्खू हमीरपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हो जाते हैं तो चुनावी रणनीति के समीकरण दिलचल्प होंगे। क्योंकि टिकट मिलने के बाद सुक्खू का मुकाबला सांसद अनुराग ठाकुर के साथ होगा। हार जीत बाद की बात है, लेकिन फ़िलहाल पहले टिकट किसे मिलता है ये देखना दिलचस्प होगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *