लोकसभा चुनावों को लेकर प्रदेश भाजपा का चुनावी अभियान तेज

  • अनिल शर्मा भाजपा के लिए ही करेंगे प्रचार : सत्ती

शिमला : प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने शिमला में पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनावों को लेकर प्रदेश भाजपा ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। जिसके चलते विभिन्न मोर्चो के सम्मेलन शुरू कर दिए हैं जो 14 अप्रैल तक जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चारों सीटों में चुनाव कार्यालय खोल दिए हैं। शिमला कार्यालय का प्रभार चंद्रमोहन ठाकुर, हमीरपुर प्रवीण शर्मा की, कांगड़ा का प्रभार कृपाल परमार व मंडी का राम सिंह को सौंपा है। भाजपा फिर से हिमाचल की चारों सीटों पर कब्जा जमाएगी।

उन्होंने कहा कि अब तक भाजपा के 65 सम्मेलन हो चुके है जबकि कुल 210 सम्मेलन किए जाने हैं। 14 अप्रैल से 256 जिला परिषद सम्मेलन होंगे। जिसमें मोदी है तो मुमकिन है अभियान जोड़ा गया है। 225 जन सभाएं अप्रैल अंत तक खत्म कर ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा प्रदेश में मई माह में केंद्रीय नेताओं की दो-दो जनसभाओं का हर लोकसभा में आयोजन किया जाएगा। 6 अप्रैल तक भाजपा घर-घर जाकर केन्द्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यो की अपील का पम्लेट दिया जा रहा है। सत्ती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जो कह रही है मोदी ने कुछ नहीं किया और हिमाचल सरकार से स्वेत पत्र मांग रहे हैं। सत्ती ने सवाल पूछा कि यदि भाजपा सरकारों ने काम नहीं किया तो कांग्रेस के नेता चुनाव लड़ने से क्यों डर रहे हैं। इतना ही नहीं जिन लोगों ने कांग्रेस में पैसा देकर टिकट के लिए आवेदन किया उनका नाम चर्चा में क्यों नहीं है? कांग्रेस के कुछ लोग 72,000 का लालच देकर फॉर्म भरने का दुष्प्रचार कर रहे हैं। इस झूठ में जनता आने वाली नहीं है। पत्रकारों द्वारा सुखराम के बारे में पूछने पर सत्ती ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने उन्हें तिहाड़ जेल तक पहुंचाया उसी पार्टी में वह किस लालच में गए हैं सब जानते हैं। लेकिन अनिल शर्मा दुविधा में जरूर है लेकिन मंडी सदर को छोड़कर भाजपा के लिए ही प्रचार करेंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *