वनों की आग से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक : राम सुभाग सिंह

  • ऐतिहासिक रिज मैदान पर फ़ॉरेस्ट फायर अवेयरनेस रेस-2019 आयोजित
  • वन विभाग प्रदेश के 80 वन परिक्षेत्रों में जागरूकता शिविर आयोजित करेगा
  • लोगों को जागरूक करने के लिए चार वाहन प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए रवाना
ऐतिहासिक रिज मैदान पर फ़ॉरेस्ट फायर अवेयरनेस रेस-2019 आयोजित

ऐतिहासिक रिज मैदान पर फ़ॉरेस्ट फायर अवेयरनेस रेस-2019 आयोजित

शिमला : वनों की आग से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक है। हिमाचल प्रदेश में बहुमूल्य वन संपदा उपलब्ध है। प्रदेश के वन जहां आर्थिकी सुदृढ़ करने का माध्यम है, वहीं इनमें पाई जाने वाली औषधियां अनेक रोगों का निवारण करने में सक्षम हैं। यह बात अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण राम सुभाग सिंह ने आज यहां ऐतिहासिक रिज मैदान पर फ़ॉरेस्ट फायर अवेयरनेस रेस-2019 के तहत विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने आयोजन के तहत स्कूली बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का वन विभाग लोगों को जंगल की आग से बचाने के लिए विभिन्न माध्यमों द्वारा जागरूक कर रहा है। विभाग ने एसएमएस के माध्यम से वनों में लगने वाली आग की सूचना देने के लिए 13 हजार लोगों को जोड़ा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि वन विभाग प्रदेश के उन 80 वन परिक्षेत्रों में जागरूकता शिविर आयोजित करेगा, जहां वनों में आग लगने की घटना होने की संभावना सबसे अधिक रहती है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में लोगों को जागरूक करने के लिए चार वाहन प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए रवाना किये गये हैं। उन्होंने बताया कि इस दौड़ में शिमला नगर के विभिन्न स्कूलों के 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रतिभागी प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये गये।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *