रहने की व्यवस्था होते ही मंत्री के नाते मिले मकान को छोड़ दूंगा : अनिल शर्मा

न भाजपा, न ही कांग्रेस के लिए करूंगा प्रचार : ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सोमवार को ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा से मुलाकात की। अनिल शर्मा ने कहा कि मेरा बेटा आश्रय कांग्रेस ज्वाइन कर रहा है। कांग्रेस से उसे टिकट का ऑफर मिला है। मेरे समक्ष धर्म संकट खड़ा हो गया है। लिहाजा, भाजपा के लिए प्रचार नहीं कर पाऊंगा। अनिल ने कहा कि वह अपने पिता पंडित सुखराम और बेटे आश्रय के खिलाफ नहीं जा सकते। हालांकि उन्होंने बताया कि वह कांग्रेस के लिए भी प्रचार नहीं करेंगे।

वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंडी पहुंचने पर अनिल शर्मा से काफी देर बात हुई। उनका कहना है कि मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उनके बेटे को टिकट का ऑफर दे रही है। यह उनका पारिवारिक मामला हो सकता है। लेकिन हमारी पार्टी की ओर से निर्णय हो चुका है। टिकट राम स्वरूप शर्मा को दिया गया है। मंडी सीट पर भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी। कांग्रेस में जाने के लिए उनका परिवार स्वतंत्र है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *