कांग्रेस प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर करेगी शानदार जीत हासिल : वीरभद्र सिंह

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि इस बार कांग्रेस  देश के लोक सभा चुनावों में शानदार जीत हासिल करेगी। केंद्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में UPA की  सरकार बनेगी।। अपने निवास स्थान हॉली लॉज में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत करते हए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगी, ओर प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर शानदार जीत हासिल करेगी। देश में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। इस बार भाजपा की कोई भी जुमले बाजी नही चलने वाली। होली के रंग मे रंगे वीरभद्र सिंह ने कहा कि देश के लोगों को ऐसी सरकार चाहिए जो उन के हितों ओर उन की आकाक्षाओं को पूरा कर सके।

चूंकि अब देश व प्रदेश में लोकसभा के चुनाव होने जा रहे है इस लिए भाजपा के भ्रामक प्रचार से बचने की आवश्कता है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही चुनाव प्रचार में उतरेगें। पार्टी और प्रदेश हित में जो भी कार्य उन्हें सौंपा जाएगा, उसे वो हर हाल में पूरा करेंगे। वहीं होली के अवसर पर  वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नीपूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, उनके पुत्र नवदंपति विक्रमादित्य सिंह व सुदर्शना सिंह को उनके समर्थकों, अनेक लोगों और कांग्रेस नेताओं ने हॉलीलॉज जा कर इन्हें रंग लगाकर बधाई दी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *