शिमला: प्रदेश के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से मौजूदा भाजपा सांसद शांता कुमार ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली में हुई बैठक में उन्होंने यह बात कही। कांगड़ा के भाजपा के दिग्गज नेता और सांसद शांता कुमार ने एक बार फिर से चुनाव लड़ने से इंकार किया है। लेकिन उन्होंने अंतिम फैसला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ा है।
वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सतपाल सत्ती से भी बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं में चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही हिमाचल की चारों सीटों के लिए नामों का ऐलान होगा। हिमाचल की चारों सीटें इस बार भी बीजेपी जीतेगी।