भोरंज की जनता हमेशा भाजपा में जताती है विश्वास : अनुराग ठाकुर

  • भोरंज विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक लीड अनुराग ठाकुर को मिलेगी : कमलेश कुमारी

हमीरपुर: भोरंज विधानसभा क्षेत्र की कार्यशाला आज तर्कवाड़ी में आयोजित की गई। इस कार्यशाला में लोकसभा के मुख्य सचेतक और युवा सांसद अनुराग ठाकुर ने बूथ अध्यक्ष बूथ एजेंट और बूथ पालकों को संबोधित किया। उन्होंने त्रिदेवों को आगामी लोकसभा चुनावों से संबंधित टिप्स दिए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले 5 वर्ष में पूरे प्रदेश सहित हमीरपुर सदस्य क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को एवं जनहित की योजनाओं को और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा भाजपा ने अभूतपूर्व कदम उठाए हैं जिसका प्रमुख कारण है भोरंज विधानसभा क्षेत्र की जनता हमेशा भारतीय जनता पार्टी में विश्वास जताती है और चुनावों में भारी मतों से विजय करवाती है।

कार्यशाला भोरंज की लोकप्रिय विधायक कमलेश कुमारी की अध्यक्षता में हुई। विधायक ने दावा करते हुए कहा सांसद अनुराग ठाकुर रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे तथा चौथी बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व केंद्र में करेंगे। विधायक ने कहा कि और इस विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक लीड लोकसभा चुनावों में अनुराग ठाकुर को मिलेगी। विधायक ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे कमर कस कर क्षेत्र में निकल पड़े और आपने अपने मतदान केंद्रों पर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करें।

हमीरपुर जिला विस्तारक ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को चुनाव से संबंधित टिप्स दिए। इस कार्यशाला में पूर्व जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभय वीर लवली, मंडल उपाध्यक्ष विनोद सोनी, महामंत्री अशोक ठाकुर ,विपिन अग्निहोत्री और मंडल के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *