हिमाचल शिक्षा बोर्ड: टेट का परिणाम घोषित

हिमाचल : न्यायिक सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा-2018 का परिणाम घोषित

शिमला: राज्य लोकसेवा आयोग ने तीन मार्च को ली गई न्यायिक सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा-2018 का परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित उम्मीदवारों के नाम आयोग की वेबसाइट www.hpgov.in/hppsc पर अपलोड कर दिए हैं। राज्य न्यायिक सेवाओं की मुख्य परीक्षाएं 30 मार्च से तीन अप्रैल तक होंगी। आयोग की सचिव एकता कापटा ने बताया कि 30 मार्च को सिविल लॉ-वन, 31 मार्च को सिविल लॉ-टू, एक अप्रैल को क्रिमिनल लॉ, दो अप्रैल को इंग्लिश कोंपोजिशन और तीन अप्रैल को हिंदी की परीक्षा होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दो बजे तक होंगी। राजधानी शिमला के कन्या महाविद्यालय लांगवुड में परीक्षाएं होंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा से आधा घंटा पहले केंद्र में पहुंचना होगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *