- इससे पहले हिक्किम था दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र
केलांग : लोकसभा चुनाव में इस बार हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले का टशीगंग देश एवं दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र होगा। चीन सीमा से महज 10 किलोमीटर दूर 15,256 फीट की ऊंचाई पर यह पोलिंग बूथ बनाया गया है।
पहले 14,567 फीट की ऊंचाई पर स्थित स्पीति के ही हिक्किम को दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग बूथ होने का दर्जा प्राप्त था। अब यह रिकॉर्ड टशीगंग के नाम दर्ज हो गया है। लोकसभा चुनाव में पहली बार लोग यहां वोट डालेंगे।