सोलन के पुलिस मैदान में कल राहुल गांधी करेंगे जनसभा, तैयारियां पूरी

हिमाचल: राहुल गांधी ने राफेल डील पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

  • कहा: 526 करोड़ का जहाज 1600 करोड़ में खरीदा

कांगड़ा : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कांगड़ा जिले के चंबी मैदान में पाटी की परिवर्तन रैली को संबोधित किया। उन्होंने राफेल डील पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि 526 करोड़ रुपये का जहाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1600 करोड़ रुपये में खरीदा।

कहा कि 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी के खाते में डाल दिए। राहुल ने कहा कि किसानों को कर्ज न चुकाने की स्थिति में डिफॉल्टर घोषित जाता है जबकि कई हजारों करोड़ डकार कर विदेश फरार हो गए।

राहुल ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए कांगड़ा के तिलकराज का जिक्र करते हुए कहा कि 2019 में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी देश की रक्षा के लिए जान गवाने वाले पैरामिलिट्री फोर्स के सभी जवानों को शहीद का दर्जा दिया जाएगा।  राहुल ने कहा कि कांग्रेस देश के सभी गरीबों को न्यूनतम आमदनी की गारंटी देगी। देश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हर गरीब के बैंक खाते में हर माह पैसा आएगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से कालाधन तो वापस नहीं आया, लेकिन इससे बड़े उद्योगपतियों को जरूर फायदा हुआ।

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,पूर्व केंद्रीय नेता आनंद शर्मा भी रैली में मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की हिमाचल प्रदेश में यह पहली रैली है। वहीं, बेटे की शादी की वजह से कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह रैली में शामिल नहीं हो पाए।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *