देवी-देवताओं के मंडी शिवरात्रि में आने से छोटी काशी हुई देवमय

देवी-देवताओं के मंडी शिवरात्रि में आने से छोटी काशी हुई देवमय

मंडी: अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव का आगाज़ हो गया है। अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव के लिए जनपद के देवी-देवताओं के मंडी शिवरात्रि में आने से छोटी काशी देवमय हो उठी है। लोक देवताओं के आने से मंडी नगर ढोल-नगाड़ों, करनाल, शहनाई और रणसिंगे के समवेत स्वरों में गुंजयमान हो उठा है। जनपद के सराज, चौहारघाटी, सनोर बदार, उत्तरशाल, घाटीहाड़, बल्ह आदि क्षेत्रों से देवी-देवता अपनी-अपनी पालकियों पर सवार होकर मंडी नगर में पहुंचने लगे हैं। वैसे तो शिवरात्रि महापर्व की मान्यता विश्वव्यापी है, मगर छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर की शिवरात्रि का अंदाज ही अलग है। यह शैव,वैष्णव और लोक देवताओं के संगम का पर्व है। लोक आस्था,परंपरा के साथ-साथ सदियों पुरानी विरासत के संरक्षण और संवर्धन के रूप में भी इस महापर्व का महत्व है।

मंडी रियासत का इतिहास सुकेत रियासत की सातवीं पीढ़ी से प्रारंभ

मंडी रियासत का इतिहास सुकेत रियासत की सातवीं पीढ़ी से प्रारंभ

मंडी रियासत का इतिहास सुकेत रियासत की सातवीं पीढ़ी से प्रारंभ होता है। बाहूसेन ने हाटेश्वरी माता के मंदिर की स्थापना की थी। इसके पश्चात बाहूसन मंगलौर में जा बसा था। 1280 ई.में बाणसेन ने यूली में मंडी रियासत की राजधानी स्थपित की। बटोहली होते हुए 1527 ई.में अजबर सेन ने बाबा भूतनाथ के मंदिर के साथ ही आधुनिक मंडी शहर की स्थापना की थी। मंडी शिवरात्रि को शैव के साथ—साथ वैष्णव और लोकवादी स्वरूप प्रदान करने का श्रेय राजा सूरज सेन को जाता है। सूरज सेन की दस रानियां और अट्ठारह पुत्र थे। मगर एक के बाद एक सभी बेटे काल का ग्रास होने पर राजा भयभीत हो उठा। उसे अपना राज्य छीन लिए जाने की आशंका सताने लगी, मगर उसने कूटनीति से काम लेते हुए अपना राज्य भगवान विष्णु के प्रतीक माधोराय को समर्पित कर दिया और स्वयं राज्य का संरक्षक बनकर राजकाज देखने लगा। मंडी के भीमा सुनार ने माधोराय की चांदी की प्रतिमा बनाई जो आज भी मौजूद है। जिसे पालकी में रखकर धूमधाम के साथ पड्डल मैदान तक ले जाया जाता है। सूरज सेन ने ही मंडी शिवरात्रि को लोकोत्सव का स्वरूप प्रदान करते हुए जनपद के देवी-देवताओं को एक सप्ताह तक मंडी नगर में मेहमान बनाकर रखने की परंपरा भी बनाई। मंडी शिवरात्रि में शैव मत का प्रतिनिधित्व जहां मंडी नगर के अधिष्ठदाता बाबा भूतनाथ करते हैं, तो वैष्णव का प्रतिनिधित्व राज देवता माधोराय और लोक देवताओं की अगुआई बड़ादेव कमरूनाग और देव पराशर करते हैं। जनपद के सभी क्षेत्रों से देवीदेवता इस लोकोत्सव में पहुंचने शुरू हो गए हैं।

  • मंडी का अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव देवी-देवताओं के आगमन के बाद शुरू हो गया है। मंगलवार को देव आस्था के इस महाकुंभ का विधिवत रूप से आगाज हो गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस महोत्सव का विधिवत रूप से इसका शुभारंभ किया। उन्होंने राज माधव राय मंदिर में जाकर विधिवत रूप से पूजा अर्चना की और उपरांत इसके देवी-देवताओं की शोभायात्रा में भाग लिया। यह पहला मौका है जब इस महोत्सव को अधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्राप्त हुआ है। इससे पहले सिर्फ कहने को ही इसे अंतरराष्ट्रीय कहा जाता था जबकि सरकार की तरफ से इसे अधिकारिक दर्जा प्राप्त नहीं था।

प्रशासन ने 216 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा था जिसमें से सभी देवी-देवता इस महोत्सव में शामिल होने मंडी आए हैं। अगले सात दिनों तक देव आस्था का यह महाकुंभ इसी प्रकार से जारी रहेगा और देव मिलन का अदभुत नजारा हर किसी को देखने को मिलेगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *