शिमला: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर की अध्यक्षता में 5 जून, 2015 को प्रातः 9 बजे भाजपा मुख्यालय दीपकमल में होनी निश्चित हुई है। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती जी तथा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा जी विशेषरूप से उपस्थित रहेंगे।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने कहा कि यह बैठक महत्वपूर्ण है। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। इस बैठक में भाजयुमो द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।