भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन सोलन में 23 दिसंबर को

शिमला: भाजपा ने आज शिमला संसदीय क्षेत्र का सम्मेलन तय कर दिया है। भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन सोलन के पुलिस मैदान में 23 दिसम्बर होना तय हुआ है। इस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई तथा जिम्मेवारियां तय की गई। पार्टी प्रवक्ता शशि दत्त शर्मा ने कहा कि सम्मेलन में केंद्रीय नेतृत्व सहित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती सहित केंद्र और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। 2019 के लोकसभा चुनाव की दृष्टि से संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए और त्रिदेव सम्मेलन की तर्ज पर पार्टी हर बूथ पर बूथ की वोटर लिस्ट के पन्ना प्रमुखों के बड़े संसदीय सम्मेलन करने जा रही है। पार्टी ने बूथ स्तर तक सभी पन्ना प्रमुख तय कर लिए हैं। इस सम्मेलन में लगभग 40,000 पन्ना प्रमुख भाग लेंगे। सम्मेलन में केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों से पन्ना प्रमुखों को अवगत करवाया जाएगा, जिससे भाजपा के लोकसभा चुनाव के लिए तय 4/4 के लक्ष्य को हिमाचल प्रदेश में पूरा किया जाएगा।

बैठक में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल, मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा, सांसद वीरेन्द्र कश्यप, प्रदेश महामंत्री चन्द्र मोहन ठाकुर, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्म गुरेलिया, उपाध्यक्ष खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, सक्षम गुड़िया बोर्ड के उपाध्यक्षा रूपा शर्मा,  विधायक एवं जिला शिमला प्रभारी सुखराम चौधरी, विधायक बलवीर वर्मा, मेयर कुसुम सदरेट, उप मेयर राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव रतन पाल, श्रीमती शशीबाला, पूर्व सांसद बिमला कश्यप, जिला अध्यक्ष के.एल.ठाकुर, विनय गुप्ता, संजय सूद, अजय श्याम व सभी मण्डलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *