चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

कुल्लू : कार नाले में गिरी, 4 घायल

कुल्लू : जिला मुख्यालय के साथ लगते जिंदौड़ में एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए और सभी का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे जिंदौड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फीट नीचे नाले में जा गिरी। इसमें सवार चार लोग घायल हो गए हैं। सभी लोग कुल्लू की ओर जा रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुल्लू पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क तक लाया और यहां से 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चार लोगों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में 32 वर्षीय किशोरी लाल लाल, 36 वर्षीय रमेश चंद, 20 वर्षीय हरवन तथा 37 वर्षीय रमेश कुमार शामिल हैं। ये सभी घायल व्यासर गांव के रहने वाले है।

एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि जिदौंड़ में व्यासर से कुल्लू की तरफ आ रही एक कार अनियंत्रित हो गई नाले में गिरी है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *