पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स के स्वास्थ्य में सुधार

पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स के स्वास्थ्य में सुधार

शिमला: कांग्रेस के वरिष्ठ नेत्री और पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स के स्वास्थ्य में सुधार है और बुधवार को उनको स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। स्टोक्स का मोहाली के फोर्टिज अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी स्टोक्स से मिलने अस्पताल गए और उनका हाल जाना। उनको गत 14 नवंबर को मोहाली के फोर्टिज अस्पताल में यूरिन इन्फेक्शन के कारण दाखिल कराना पड़ा था। अस्पताल में स्टोक्स को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रख कर उपचार किया जा रहा था।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *