नारकंडा: जीप खाई में गिरी, 3 घायल

कुमारसैन: पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत नारकंडा में डोगरा मंडी के निकट बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक बोलैरो गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार 3 लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिमला से रामपुर की ओर जा रही बोलैरो (एच.पी. 02के-0550) डोगरा सेब मंडी नारकंडा के निकट अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। गाड़ी में 5 लोग सवार थे, जिनमें से 3 घायल हो गए, जिन्हें पी.एच.सी. नारकंडा में प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रैफर किया गया।

पुलिस थाना कुमारसैन के प्रभारी फूल चंद ने बताया कि शिमला से रामपुर जा रही अखबार की गाड़ी नारकंडा में अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 फुट नीचे जा गिरी, जिसमें चालक मेघ सिंह, पुष्पा देवी, राम लाल, सुरेंद्र निवासी आनी जिला कुल्लू और महेंद्र रामपुर का रहने वाला है। दुर्घटना में घायल हुए 3 लोगों को शिमला रैफर किया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *