कांग्रेस पार्टी में देश व प्रदेश हर जगह आपसी अंर्तकलह : अनुराग ठाकुर

राजस्थान: लोकसभा चीफ़ व्हिप और हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने राजस्थान विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र श्रीगंगानगर जिले में विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। अनुराग ठाकुर ने राजस्थान में चुनावी जनसभा में कांग्रेस पार्टी को देश व प्रदेश हर जगह आपसी अंर्तकलह में डूबे होने की बात कही है। अनुराग ठाकुर ने कहा”भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र व विभिन्न प्रदेशों में चरणबद्ध तरीक़े से विकास किया है। हमारी भावना सत्ता के माध्यम से सेवा कर रही है जबकि कांग्रेस पार्टी सत्ता को सुख भोगने का माध्यम समझती है। इनकी इसी सत्तालोलुपता के चलते हर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी आपसी खींचतान और अंर्तकलह से जूझ रही है। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी बिना लीडर के चुनाव लड़ रही है। सचिन पायलट हों, सीपी जोशी हों, या फिर अशोक गहलोत हों सब आपस में लड़ रहे हैं। इनका यही हाल मध्यप्रदेश और बाक़ी राज्यों में भी है। कांग्रेस के पास नीति और नीयत दोनों का ही अभाव है इसी के चलते वो जोड़ तोड़ कर सत्ता में आने के लिए प्रयासरत रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी लोगों को तोड़ने का नहीं बल्कि जोड़ने का काम करती है जिसकी वजह से भारत के हर राज्यों में पार्टी को अपार जनसमर्थन और प्यार मिला। इसी के चलते आज 20 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में रह कर जनता की सेवा कर रही है और अपनी कर्तव्यों का ज़िम्मेदारीपूर्वक निर्वहन कर रही है।

ठाकुर ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश में विकास ने नई ऊँचाइयों को छुआ है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ व रोज़गार के क्षेत्र में सरकार के असरदायी क़दमों की छाप देखी जा सकती है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *