बर्फ से गुलजार हुआ “हिमाचल”

बर्फ से गुलजार हुआ “हिमाचल”

रामपुर के लवी मेले से लौटते वक्त मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और मंडी सांसद राम स्वरूप शर्मा ने भी बर्फबारी के नजारे का लुत्फ़ उठाया

रामपुर के लवी मेले से लौटते वक्त मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और मंडी सांसद राम स्वरूप शर्मा ने भी बर्फबारी के नजारे का लुत्फ़ उठाया

शिमला: राजधानी शिमला के कुफरी में बुधवार रात सीजन का पहला हिमपात हुआ। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ियों सहित ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी देखने को मिली है। कई इलाकों में यह मौसम की पहली बर्फबारी है। जानकारी के मुताबिक मनाली और नारकंडा में बीती रात ताजा बर्फबारी हुई, दोनों जगहों पर यह मौसम की पहली बर्फबारी है। धर्मशाला व पालमपुर में भी बर्फबारी हुई। अन्य पहाड़ी स्थलों नारकंडा,खड़ापत्थर, रोहड़ू की चांशल घाटी ऊंची पहाड़ियों में हिमपात हुआ है। नारकंडा में भी बर्फबारी के बाद जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं रामपुर के लवी मेले से लौटते वक्त मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और मंडी सांसद राम स्वरूप शर्मा ने भी बर्फबारी के नजारे का लुत्फ़ उठाया।

उधर मनाली में भी बर्फबारी हुई है। कुल्लू, मंडी, चंबा, शिमला, कांगड़ा और सिरमौर जिला के कई इलाकों में बुधवार रात ताजा बर्फबारी हुई। कुल्लू रोहतांग पास, गुलाबा की पहाड़ियां बर्फ से ढक गई हैं।  लाहौल और पांगी समेत मंडी के कई क्षेत्रों का बर्फबारी के चलते अन्य क्षेत्रों से संपर्क कट गया है। वीरवार को दर्जनों सड़कें भी बर्फबारी के चलते बंद रही। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली और पानी की सप्लाई कई जगह ठप हो गई है। लेकिन वहीं पर्यटक यहां बर्फबारी का खूब लुत्फ उठा रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *