हिमाचल: हिमस्खलन का खतरा, 5 जिलों में अलर्ट जारी

हिमाचल: हिमस्खलन का खतरा, 5 जिलों में अलर्ट जारी

शिमला: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिमाचल सहित जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटे तक हिमाचल के चम्बा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर और शिमला के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों को यह अलर्ट किया गया है। गृह मंत्रालय ने राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर वीरवार शाम तक अलर्ट रहने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। केंद्र के आदेश मिलते ही हिमाचल की अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व मनीषा नंदा ने सभी जिलाधीशों को अलर्ट कर दिया है। केंद्र ने इस चेतावनी के बाद राज्यों द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी गृह मंत्रालय को देने के निर्देश दिए हैं। हिमस्खलन के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में लोगों को न जाने व आवश्यक कार्य पडऩे पर ही लोगों को घरों से बाहर निकलने की हिदायत दी गई है। राज्य सरकार ने ऐसे क्षेत्रों में सैलानियों को जाने पर भी पाबंदी लगा दी है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *