हिमाचल की टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान मुंबई में गिरफ्तार

कांगड़ा: महिला तस्कर गिरफ्तार, घर के पीछे ईंटों में छुपा रखा था चिट्टा

कांगड़ा: नारकोटिक्स टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों से कुछ ही दिनों में तीसरी महिला तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली है. नारकोटिक्स सेल कांगड़ा टीम ने भद्रोआ में एक महिला को चिट्टे सहित पकड़ा है। जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि नारकोटिक्स सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर भदरोआ गांव में महिला के के घर मे छापेमारी की। इस दौरान महिला ने घर के पीछे रखी ईंटों में 5.75 ग्राम चिट्टा छुपा रखा था, जिसे पकड़ने में टीम ने सफलता हासिल की है।

पकड़ी गई महिला की उम्र 50 साल बताई जा रही है, जो भद्रोआ की रहने वाली है। पुलिस गिरफ्त में महिला ने बताया कि वह इस काम को वह पहले भी काम करती रही है। पुलिस के दवाब के चलते यह पंजाब चली गई थी, लेकिन कुछ दिन पहले यहां अपना नया मकान बना कर फिर से इस काम ने जुट गई थी। फिलहाल पुलिस ने धारा 21/61/85 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *