राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर जताया शोक, हिमाचल में एक दिन का राजकीय शोक

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर जताया शोक, हिमाचल में एक दिन का राजकीय शोक

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर जताया शोक

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर जताया शोक

शिमला : राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय उर्वरक, रसायन तथा संसदीय कार्य मंत्री अनन्त कुमार के निधन पर शोक प्रकट किया है। वह 59 वर्ष के थे। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में अनन्त कुमार को समर्पित नेता बताते हुए कहा कि वह एक योग्य शासक होने के साथ एक अच्छे इंसान थे। आचार्य देवव्रत ने कहा कि उनकी मृत्यु से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है। राज्यपाल ने शोकग्रस्त परिवार से संवेदनाएं प्रकट की हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय मंत्री अनन्त कुमार के आकस्मिक निधन पर दुःख जताया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि समाज की सेवा करने के लिए अनंत कुमार लगातार प्रयासरत रहे। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःखद समय में पूरा देश उनके साथ है। उन्होंने दिवंग्त आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि उनके दिन पर हिमाचल में भी एक दिन का राजकीय शोक रहेगा।

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्धाज, ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकण्डा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेन्द्र कंवर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री गोविन्द सिंह तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने भी केन्द्रीय मंत्री अनन्त कुमार के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *