ऊना कांग्रेस की कार्यकारिणी गठित, वीरेंद्र धर्माणी बने अध्यक्ष

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को जिला ऊना कांग्रेस की कार्यकारिणी का अनुमोदन किया। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी ऊना के अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी होंगे। इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

धर्माणी को अध्यक्ष की कमान सौंपने के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष का विवेक कुमार शर्मा बनाया गया है। इसके अलावा एक दर्जन के करीब महासचिव बनाए गए हैं, जबकि एक दर्जन से ज्यादा उपाध्यक्ष भी तैनात किए गए हैं। कोषाध्यक्ष का जिम्मा बलदेव कुटलैहडिया को सौंपा गया हैं जबकि उर्मिला ठाकुर, निर्मला भारती, ममता, अनुराधा, बलाजीत सिंह, सुदेश शर्मा, राकेश कटनोरिया, प्रवीन शर्मा, रधुदत्त, अमिता कुमारी, कुलदीप, राजेश चौधरी, फकीर चन्द, सलोचना देवी, ममता राणा, सुरेखा राणा और होशियार सिंह की ताजपोशी सचिव के पद पर की गई हैं। वहीं वरुण पूरी को प्रेस सचिव बनाया गया हैं। साथ ही दो दर्जन के करीब कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए है।

पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि इसके अतिरिक्त जिला कांग्रेस कमेटी में सम्बधित जिला से सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों व विभागों के प्रमुख व कांग्रेस से सम्बंधित जिला परिषद के सदस्य, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व पंचायत समिति के चेयरमैन भी सदस्य होंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *