शिमला: दिपावली के मध्य नजर पटाखों की बिक्री को लेकर स्थान चिन्हित

दिवाली के दिन रात 8 से 10 बजे के बीच ही जलाएं जाएंगे पटाखे….

शिमला: सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर अमल करते हुए प्रदेश सरकार ने सभी जिला के डीसी को सर्कुलर जारी कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने दीवाली के दिन पटाखें जलाने का समय सायं 8 से 10 बजे तक निर्धारित किया है। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा सख्ती से आदेशों की पालना करने के आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। इसके चलते ही सभी डीसी को आदेश जारी कर दिए हैं। दिवाली के दिन रात आठ बजे से 10 बजे के बीच ही पटाखे चलाए जा सकते हैं। इसके बाद चलाए तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *