हिमाचल में भारतीय युवा कांग्रेस की अनुमति के बिना नहीं होगी कोई भी नियुक्ति

शिमला: हिमाचल में भारतीय युवा कांग्रेस की अनुमति के बिना युवा कांग्रेस में कोई भी नियुक्ति नहीं होगी। इसी कड़ी में भारतीय युवा कांग्रेस की अनुमति के बगैर प्रदेश युवा कांग्रेस में सचिव पद पर की एक नियुक्ति को रद्द कर दिया गया है।

भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रभारी हिमाचल प्रदेश जगदेव गागा ने मनदीप ठाकुर की नियुक्ति को रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मनदीप ठाकुर को भारतीय युवा कांग्रेस की बिना अनुमति से प्रदेश युवा कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस में कोई भी नियुक्ति भारतीय युवा कांग्रेस की सहमति के बगैर कोई नहीं कर सकता। यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से रद्द मानी जाएगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *