जनमंच कार्यक्रम में बदलाव

शिमला: हिमाचल प्रदेश में 4 नवंबर को होने वाले छठवें जनमंच के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हरोली दौरे को देखते हुए ऊना जिले में होने वाले जनमंच को 4 नवंबर के बजाय 11 नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा प्रदेश की राजधानी शिमाला के चौपाल में होने वाले जनमंच कार्यक्रम में भी बदलाव किया है।
जानकारी अनुसार  शिमला के चौपाल में होने वाले जनमंच कार्यक्रम में पहले शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की द्वारा अध्यक्षता की जानी थी, लेकिन अब सरकार ने  चीफ व्हिप नरेंद्र बरागटा को इसकी कमान सौंप दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश के तीन अन्य बड़े जिलों कांगड़ा, मंडी और शिमला में अब महीने में दो जनमंच करवाए जाने का निर्णय लिया गया है। इन जिलों में इस बार 18 नवंबर को जनमंच का आयोजन किया जाएगा।

जनमंच

जनमंच

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *