कांग्रेस सेवादल की नई कार्यकारिणी गठित

शिमला: कांग्रेस सेवादल से निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर इनके स्थान पर नई कार्यकारिणी गठित की गई। अनुराग शर्मा को सेवादल का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुशील ठाकुर और संत राम धीमान को प्रदेश उपाध्यक्ष, कर्नल हरि सरन, मनोहर लाल कौंडल, कंवर प्रताप सिंह, डॉ. विजय डोगरा, गोपाल शर्मा और बलदेव ठाकुर को प्रदेश महासचिव, हरि मोहन शर्मा, संतोष डोगरा, दिनू राही, आत्मा राम, प्रकाश चंद महाजन, विजय कपिल, प्रताप ठाकुर, भूमि देव शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, सत्या वर्मा, उत्तम डोगरा, सत्या ठाकुर, राजीव चोपड़ा, जितेंद्र सैंनी, रविंद्र पाल सिंह, थरवन पालसरा और हरबंस लाल धीमान को प्रदेश सचिव बनाया गया है।  नरेश लखनपाल को प्रदेश कम्यूनिकेशन विभाग का कोऑर्डिनेटर बनाया कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जसवाल को बनाया गया है। इसके अलावा भोपाल शर्मा, अब्दुल गनी खां, सुरेंद्र वर्मा, अनुराग प्रार्थी, पंजाब सिंह, दलीप कटोच, आशा गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, संदीप कंवर, अजय शर्मा, वासु सोनी, मोहमद तहसीन, विनय कुमार सरस्वती, प्रशांत गुप्ता, संजय परमार, राकेश कुमार और महेंद्र शर्मा को संयुक्त सचिव बनाया गया है।

नरेश लखनपाल को प्रदेश कम्यूनिकेशन विभाग का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। कांग्रेस सेवादल के हिमाचल प्रभारी राम विलास रावत और प्रदेश मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर सेवादल की युवा ब्रिगेड लांच होगी। सेवादल किसी के अधीन न होकर स्वायत रूप से काम करेगा और न ही सेवादल के कार्यकर्ता अब वरिष्ठ नेताओं की सलामी देंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *