सोलन: बच्चे की हत्या पर चक्का जाम

सोलन : सोलन में फिरौती के लिए हुई बच्चे की हत्या को लेकर लोगों में भारी रोष देखने को मिला। बुधवार को मृतक के परिजनों और गांव वासियों ने रोष रैली निकाली और पुराने डी.सी. कार्यालय के बाहर घंटों चक्का जाम किया। शामती से भारी संख्या में आए लोगों ने जिला मुख्यालय पर नेशनल हाईवे को जामकर प्रदर्शन किया। देर तक प्रदर्शन जारी रहने पर प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की धक्कामुक्की हो गई। पुलिस ने बलपूर्वक प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया। दो दर्जन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया। विरोध प्रदर्शन के चलते सुबह करीब साढ़े 11 से डेढ़ बजे तक मालरोड, राजगढ़ रोड, सोलन-शिमला और सोलन-चंडीगढ़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। प्रदर्शनकारी पुलिस अधीक्षक से मिलकर कड़ी जांच की मांग कर रहे थे। वहीं, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तनातनी से तनाव का माहौल रहा। सोलन अस्पताल जाने के लिए राजगढ़ मार्ग ही मुख्य माध्यम है। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस के लिए रास्ता छोड़ दिया।

चक्का जाम के दौरान प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बन गई। यह चक्का जाम तब खोला गया जब डी.सी. सोलन और एस.पी. सोलन ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। सभी की मांग है कि बच्चे को इंसाफ मिलना चाहिए और जो भी हत्यारा है उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *