'लौह पुरूष' को नहीं भूल सकता देश : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह

‘लौह पुरूष’ को नहीं भूल सकता देश : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह

शिमला: राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर में रन फॉर युनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर  सभी दलों के नेता रिज मैदान में एकता का संदेश देने पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि आज यह एक ऐतिहासिक दिन है जब एक ओर राष्ट्र भारत रत्न सरदार पटेल की 143वीं जयंती मना रहा है, जिन्होंने राष्ट्र के एकीकरण के लिए कार्य किया और दूसरी ओर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है, जिन्होंने राष्ट्र की अखण्डता के लिए अपने प्राणों की आहूति दी थी।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वल्लभ भाई पटेल एक महान पुरूष थे और देश की एकता के लिए उनका योगदान अहम था। उन्होंने कहा कि जब वे युनिवर्सिटी में पढ़ते उस दौरान उन्हें उनसे मिलने का मौका मिला था। वीरभद्र सिंह ने कहा कि लौह पुरूष के नाम से विख्यात सरदार पटेल की बदौलत ही देश एक हो पाया।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि देश को एक करने का काम सिर्फ वल्लभ भाई पटेल ही कर सकते थे और उन्हीं की बदौलत आज देश में एक ही झंडा लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि देश उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *