शिमला: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह की सगाई हो गई है। जानकारी अनुसार जयपुर के राजघराने की बेटी के साथ विक्रमादित्य सिंह की सगाई हुई है ।बीते दिन दोनों परिवारों ने एक साथ जयपुर में सगाई की रस्में निभाईं। विक्रमादित्य की होने वाली पत्नी का नाम सुदर्शना सिंह है।बीते दिन दोनों परिवारों ने एक साथ जयपुर में सगाई की रस्में निभाईं। बताया जा रहा है कि मार्च में विक्रमादित्य सिंह जयपुर के राजघराने की बेटी सुदर्शना सिंह के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।