कुल्लू: दशहरा में “नारी गरिमा” का संदेश देने के लिए 3000 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में प्रस्तुत की महानाटी

कुल्लू: दशहरा में “नारी गरिमा” का संदेश देने के लिए 3000 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में प्रस्तुत की महानाटी

कुल्लू: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में “नारी गरिमा” का संदेश देने के लिए घाटी की 3000 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में एक साथ महानाटी डाली। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के पांचवें दिन जिला प्रशासन व महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से कुल्लू जिला में चलाए जा रहे नारी गरिमा अभियान के तहत रथ मैदान में महानाटी का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन ने साढ़े तीन हजार महिलाओं को न्योता दिया था। महिलाएं पारंपरिक पट्टू, धाठू और आभूषणों के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं। कार्यक्रम में वन व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने ने भी नाटी पर डांस किया। विधायक सुरेंद्र शौरी, डीसी यूनुस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री व अन्य मौजूद रहे।

ढालपुर के रथ मैदान में महिलाओं के लोक नृत्य को देखने हजारों लोग जुटे। नाटी के माध्यम से मासिक धर्म के दौरान महिलाओं से छुआछूत को बंद करने की अपील की गई। बता दें कि जिला कुल्लू में अभी भी कई इलाकों में मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को गोशाला में रखा जाता है। इस रूढि़वादी सोच को खत्म करने के लिए और महिलाओं की गरिमा को बरकरार रखने के लिए प्रशासन ने नारी गरिमा अभियान चलाया है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *